बारकोड स्कैनर से जल्दी बिल

ऐप + वेब · अपडेट 17 Oct 2026

हर आइटम पर एक बार बारकोड सेव करें; फिर स्कैन करते ही आइटम बिल में जुड़ जाता है।

  1. आइटम पर बारकोड डालें: आइटम एडिट करके "Barcode / SKU" में स्कैन करें (या लिखें)। सेव करें।
  2. वेब Quick Bill: "Scan or type barcode, then Enter" वाले बॉक्स में क्लिक करके स्कैन करें। "Added: <item>" आएगा। वही आइटम दोबारा स्कैन करने पर मात्रा 1 बढ़ जाती है।
  3. ऐप Quick Bill: "Add Item" दबाएँ, "From stock" चुनें और "Scan or enter barcode" इस्तेमाल करें।

USB या ब्लूटूथ बारकोड स्कैनर कंप्यूटर पर बिना किसी सेटिंग के चलता है — वो कीबोर्ड की तरह टाइप करता है।

अगर दिक्कत आए

  • "No item with this barcode" — यह कोड अभी किसी आइटम में सेव नहीं है। पहले आइटम में डालें।
फिर भी दिक्कत है? ऐप या वेब पैनल में "Help & Support" खोलकर हमें मैसेज भेजें, या +91 98359 42411 पर WhatsApp करें — हिंदी या English में।
वीडियो से सीखना है? वीडियो ट्यूटोरियल देखें →

खुद चलाकर देखें — फ्री

दो मिनट में अकाउंट बनाएँ और यह गाइड देखते-देखते काम शुरू करें। कोई कार्ड नहीं चाहिए।