नियमित ग्राहक का बिल अपने-आप (रिकरिंग इनवॉइस)

वेब सॉफ्टवेयर · अपडेट 17 Oct 2026

एक बार टेम्पलेट बनाएँ; सॉफ्टवेयर हर हफ़्ते, महीने, तिमाही या साल वही बिल बनाता है।

तय महीने की सप्लाई, किराया या सर्विस चार्ज के लिए काम का है। यह वेब सॉफ्टवेयर में है।

  1. साइडबार "Recurring Invoices" → "New Template"।
  2. "Party *" और "Frequency *" (Weekly / Monthly / Quarterly / Yearly) चुनें।
  3. "Start Date *" डालें और बंद करना हो तो "End Date"।
  4. आइटम, "Transport Charge (₹)" (अगर है) और "Notes" डालें।
  5. "Create Recurring Invoice" दबाएँ।

लिस्ट में हर टेम्पलेट का "Next Run" और "Last Result" दिखता है। स्टेटस पर क्लिक करके रोकें या फिर चालू करें। "Generate Due Invoices Now" आज के बकाया बिल तुरंत बना देता है।

सलाह: हर बना बिल आम इनवॉइस ही है — "Sales Invoices" से प्रिंट, शेयर या एडिट करें।

फिर भी दिक्कत है? ऐप या वेब पैनल में "Help & Support" खोलकर हमें मैसेज भेजें, या +91 98359 42411 पर WhatsApp करें — हिंदी या English में।
वीडियो से सीखना है? वीडियो ट्यूटोरियल देखें →

खुद चलाकर देखें — फ्री

दो मिनट में अकाउंट बनाएँ और यह गाइड देखते-देखते काम शुरू करें। कोई कार्ड नहीं चाहिए।