बिल प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें (A4 या थर्मल 80mm)

ऐप + वेब · अपडेट 17 Oct 2026

A4 पेपर या 80mm थर्मल साइज़ चुनें, फिर प्रिंट करें, PDF सेव करें या शेयर करें।

इस पेज पर

ऐप में

  1. ☰ Menu → Sales Invoices खोलें (या होम पर बिल दबाएँ)।
  2. बिल के कार्ड पर "PDF" या "Share" दबाएँ, या "View" से खोलकर ऊपर के प्रिंट / शेयर आइकन इस्तेमाल करें।
  3. पेपर चुनें: "A4 paper" (पूरा लेटरहेड बिल) या "Thermal (80mm)" (छोटी काउंटर रसीद)।
  4. फ़ोन की प्रिंट / शेयर स्क्रीन खुलेगी। प्रिंटर, WhatsApp चुनें या PDF सेव करें।
  5. हरा WhatsApp बटन पार्टी के मोबाइल पर बिल की जानकारी का मैसेज भेजता है। PDF भेजनी हो तो "Share" दबाकर WhatsApp चुनें।

वेबसाइट पर

  1. साइडबार "Sales Invoices" में बिल खोलें (आँख वाला आइकन)।
  2. "Print" → "A4 (this page)" या "Thermal (80mm)"; "PDF" → "A4 PDF" या "Thermal (80mm)"।
  3. "Share" PDF शेयर करता है; "WhatsApp" पार्टी की चैट खोलता है।

सलाह: थर्मल प्रिंटर: ऐप खुद ब्लूटूथ प्रिंटर से नहीं जुड़ता — फ़ोन की प्रिंट स्क्रीन से छपता है। अपने प्रिंटर कंपनी का प्रिंट सर्विस ऐप डालें (या कंप्यूटर पर USB/Wi-Fi प्रिंटर लगाएँ) और "Thermal (80mm)" चुनें।

अगर दिक्कत आए

  • "This party has no mobile number saved." — पार्टी एडिट करके मोबाइल नंबर डालें।
  • "Could not open WhatsApp." — इस फ़ोन में WhatsApp नहीं है; "Share" इस्तेमाल करें।
  • थर्मल प्रिंट कटा या बहुत छोटा — A4 नहीं, "Thermal (80mm)" चुनें और प्रिंटर सेटिंग में पेपर 80 mm रखें।
फिर भी दिक्कत है? ऐप या वेब पैनल में "Help & Support" खोलकर हमें मैसेज भेजें, या +91 98359 42411 पर WhatsApp करें — हिंदी या English में।
वीडियो से सीखना है? वीडियो ट्यूटोरियल देखें →

खुद चलाकर देखें — फ्री

दो मिनट में अकाउंट बनाएँ और यह गाइड देखते-देखते काम शुरू करें। कोई कार्ड नहीं चाहिए।