बिल पर पेमेंट लेना: नकद, UPI, आधा-आधा या थोड़ा

ऐप + वेब · अपडेट 17 Oct 2026

काउंटर पर ग्राहक ने जो दिया वो लिखें। बचा हुआ अपने-आप उसके खाते में बाकी चढ़ जाता है।

इस पेज पर

ऐप में (Quick Bill → "Payment" कार्ड)

  1. "Cash", "UPI" या "Split" (कुछ नकद, कुछ UPI) चुनें।
  2. "Amount received" लिखें। पूरा टोटल भरना हो तो "Full" दबाएँ। "Split" में "Cash" और "UPI" दोनों भरें।
  3. टैग नतीजा बताता है: "Fully paid", "Balance ₹…" (पार्टी के उधार में जाता है) या "Advance ₹…" (बिल से ज़्यादा दिया)।
  4. UPI नंबर जैसा कुछ लिखना है? "Add remark" दबाएँ।

वेबसाइट पर (Quick Bill फ़ॉर्म)

  1. "Cash Received" और/या "Online Received" भरें, ज़रूरत हो तो "Payment Remark" भी।
  2. स्टेटस लाइन में "PAID IN FULL", "PARTIAL — received …, balance due …" या "ADVANCE — received …" दिखेगा।

पैसे बाद में मिलेंगे?

रकम 0 रहने दें ("Credit sale")। ग्राहक जब पैसे दे तो पेमेंट लें से लिखें — यह सबसे पुराने बिल पहले चुकाता है, या जो बिल आप चुनें।

सलाह: बिल के नीचे "Received" और "Balance Due" छपता है, ताकि ग्राहक को साफ़ दिखे कितना बाकी है।

फिर भी दिक्कत है? ऐप या वेब पैनल में "Help & Support" खोलकर हमें मैसेज भेजें, या +91 98359 42411 पर WhatsApp करें — हिंदी या English में।
वीडियो से सीखना है? वीडियो ट्यूटोरियल देखें →

खुद चलाकर देखें — फ्री

दो मिनट में अकाउंट बनाएँ और यह गाइड देखते-देखते काम शुरू करें। कोई कार्ड नहीं चाहिए।