बिल बदलें या रद्द (cancel) करें

ऐप + वेब · अपडेट 17 Oct 2026

गलत बिल Edit से ठीक करें। बिल बनना ही नहीं था तो Cancel करें — स्टॉक वापस आ जाता है।

इस पेज पर

बिल बदलना (Edit)

  • ऐप: ☰ Menu → Sales Invoices, बिल पर "View", फिर "Edit" आइकन। बदलकर "Update Invoice" दबाएँ।
  • वेब: "Sales Invoices" में बिल खोलें, "Edit" दबाएँ, बदलकर "Update Invoice" दबाएँ।

सेव करते ही स्टॉक, GST और पार्टी का बाकी फिर से हिसाब में आ जाता है।

बिल रद्द करना (ऐप)

  1. ☰ Menu → Sales Invoices में बिल ढूँढें।
  2. कार्ड पर "Cancel" दबाएँ, फिर "Yes, Cancel"।
  3. "Invoice cancelled. Stock restored." आएगा। बिल लिस्ट में "cancelled" लिखा रहता है, ताकि नंबर में गैप न हो।
  4. सिर्फ़ रद्द किया गया बिल ही पूरी तरह हटता है: "Delete" → "Delete permanently"।

सलाह: बिक्री के बाद माल वापस आया? Cancel न करें — क्रेडिट नोट (सेल्स रिटर्न) बनाएँ। इससे GST का रिकॉर्ड सही रहता है।

अगर दिक्कत आए

  • वेब पर "Edit locked" — इस बिल पर क्रेडिट नोट बना है। पहले क्रेडिट नोट रद्द करें, फिर एडिट करें।
  • "Cancel" बटन नहीं दिख रहा — आपके स्टाफ लॉगिन में बिल डिलीट की परमिशन नहीं है; मालिक से कहें।
फिर भी दिक्कत है? ऐप या वेब पैनल में "Help & Support" खोलकर हमें मैसेज भेजें, या +91 98359 42411 पर WhatsApp करें — हिंदी या English में।
वीडियो से सीखना है? वीडियो ट्यूटोरियल देखें →

खुद चलाकर देखें — फ्री

दो मिनट में अकाउंट बनाएँ और यह गाइड देखते-देखते काम शुरू करें। कोई कार्ड नहीं चाहिए।