पार्टी (ग्राहक) जोड़ें — पुराना बाकी और क्रेडिट लिमिट के साथ

ऐप + वेब · अपडेट 17 Oct 2026

नाम और मोबाइल काफ़ी है। B2B बिल के लिए GSTIN, पुराना बाकी और चाहें तो क्रेडिट लिमिट डालें।

इस पेज पर

ऐप में

  1. Parties टैब → "Add Party"।
  2. "Party Name *" और "Mobile *" भरें। हो तो "Address" और "GST Number" भी।
  3. "State": लोकल ग्राहक के लिए "Same as my state" रहने दें (CGST + SGST)। बाहर का है तो उसका राज्य चुनें (IGST)।
  4. "Opening Balance": पहले से जितना उस पर बाकी है।
  5. "Credit Limit": ज़्यादा से ज़्यादा कितना उधार देंगे। खाली = कोई लिमिट नहीं।
  6. "Add Party" दबाएँ।

वेबसाइट पर

साइडबार "Parties" → "Add Party"। "Party Name *", "Mobile Number *", "Address", "GST Number", "State", "Opening Balance (₹)", "Credit Limit (₹)" भरकर "Save Party" दबाएँ।

सलाह: बिल बनाते-बनाते भी "+ New party" से पार्टी जोड़ सकते हैं।

अगर दिक्कत आए

  • पार्टी लिमिट से ऊपर है — पार्टी पेज पर "Over Limit" दिखता है। पेमेंट लें या लिमिट बढ़ाएँ।
  • पार्टी डिलीट करने से उसके बिल और पेमेंट भी हट जाते हैं ("Delete Party — Permanent" में लिस्ट आती है)। पार्टी बंद करनी हो तो "Active Status" बंद करें।
फिर भी दिक्कत है? ऐप या वेब पैनल में "Help & Support" खोलकर हमें मैसेज भेजें, या +91 98359 42411 पर WhatsApp करें — हिंदी या English में।
वीडियो से सीखना है? वीडियो ट्यूटोरियल देखें →

खुद चलाकर देखें — फ्री

दो मिनट में अकाउंट बनाएँ और यह गाइड देखते-देखते काम शुरू करें। कोई कार्ड नहीं चाहिए।