बिल पर नग और हीरे (और खुले हीरे)

ऐप + वेब · ज्वेलरी · अपडेट 17 Oct 2026

हर नग को पीस, कैरेट, रेट और सर्टिफ़िकेट के साथ जोड़ें; स्टोन की रकम अपने-आप जुड़ती है। खुला हीरा कैरेट से 1.5% या 0.25% पर बेचें।

इस पेज पर

वेबसाइट पर

ज्वेलरी लाइन पर नग

  1. "New Invoice" (या एस्टिमेट) खोलें। ज्वेलरी लाइन पर "Add stone" दबाएँ।
  2. हर नग भरें: क्या है (diamond, ruby, emerald, sapphire, cz, pearl, polki, kundan - या कोई भी नाम लिखें), शेप, पीस, ct (कैरेट, 3 दशमलव), रेट ₹/ct या ₹/pc, क्लैरिटी, कलर, लैब (IGI, GIA ...) और सर्टिफ़िकेट नंबर।
  3. हर नग की रकम उसी पंक्ति में दिखती है: कैरेट x प्रति कैरेट रेट, या पीस x प्रति पीस रेट। लाइन का "Stone ₹" और "Stone ct" सारे नगों का जोड़ बन जाता है (नग लिखे हों तब इन्हें हाथ से नहीं बदल सकते)।
  4. लेस वज़न: नग का वज़न 1 ct = 0.2 g होता है। जब तक आपने लेस वज़न खुद नहीं लिखा, वह नगों के वज़न के बराबर भरता रहता है। आपने खुद लिख दिया तो कभी नहीं बदलता; "Less wt = stones" दबाकर जान-बूझकर नगों का वज़न भर सकते हैं। लेस वज़न नगों के वज़न से कम हो तो बिल-चेक याद दिलाता है (बिल रुकता नहीं)।
  5. छपे बिल (चारों डिज़ाइन और 80 mm रसीद) में लाइन के नीचे हर नग की छोटी पंक्ति आती है: नग, पीस, कैरेट, क्वालिटी, रेट और सर्टिफ़िकेट।

नग वाला टैग

"Add Tags" पर भी हर नग के लिए "Add stone" है। बिल पर टैग स्कैन करने पर उसके नग साथ आते हैं और बिल पर बदले नहीं जा सकते।

खुला हीरा अलग से बेचना

  1. एक आइटम बनाएँ (जैसे "Loose diamond"): यूनिट Carat, HSN 7102, GST 1.5% (कट और पॉलिश) या 0.25% (रफ़)। "Sold by weight as jewellery" टिक न करें।
  2. बिल पर वह आइटम चुनें और "Add stone" दबाएँ। Qty कुल कैरेट बन जाती है और कीमत नगों का जोड़; स्टॉक कैरेट से घटता है।

ऐप में

ज्वेलरी लाइन पर नग

  1. Quick Bill (या New Quotation) → "Add Item", या किसी ज्वेलरी लाइन पर टैप करें। "Add Item (by weight)" शीट खुलेगी।
  2. "Stones" में "Add stone" दबाएँ। हर नग के लिए "Stone *" (Diamond, Ruby, Emerald, Sapphire, CZ, Pearl, Polki, Kundan, Other - या "Type the name"), "Shape", "Pcs", "Carat" (3 दशमलव), ₹/ct या ₹/pc, "Rate ₹ *", "Clarity", "Colour", "Lab" और "Certificate no." भरें। नग के × से वह हट जाता है।
  3. हर नग की रकम उसी पर दिखती है, और नीचे जोड़ (पीस, कैरेट = ग्राम, ₹)। "Stone ₹" और "Stone ct" नगों से अपने-आप भरते हैं और बंद रहते हैं।
  4. लेस वज़न: जब तक आप खुद न लिखें, "Less g" नगों के वज़न के बराबर भरता है (1 ct = 0.2 g)। आपने लिख दिया तो वैसा ही रहता है; "Less wt = stones" से फिर नगों का वज़न भर जाता है। लेस वज़न नगों के वज़न से कम हो तो याद दिलाता है (बिल फिर भी बनता है)।
  5. "Add to Bill" दबाएँ। बिल की लाइन पर नग दिखते हैं; इनवॉइस, 80 mm रसीद और एस्टिमेट में हर नग की अलग पंक्ति छपती है।

नग वाला टैग

☰ Menu → "Tags" → "Add tags" → "One tag" (या स्टॉक वाले टैग पर "Edit tag") पर भी वही "Stones" हिस्सा और "Add stone" है ("Many tags" ग्रिड में नग नहीं हैं: बाद में हर टैग पर जोड़ें)। बिल पर टैग स्कैन करने पर उसके नग "Stones (from the tag)" में दिखते हैं और वहाँ बदले नहीं जा सकते। टैग के पेज पर भी उसके नग दिखते हैं।

खुले हीरे

आइटम यूनिट Carat से बनाएँ (HSN 7102, GST 1.5% या 0.25%)। Quick Bill पर उसे "Add Item" या "Other item" से चुनें: एक हीरे की पंक्ति तैयार मिलती है; "Carat" और "Rate ₹" भरें। "Quantity (ct)" और "Rate (₹)" नगों से निकलते हैं और लाइन पर "Loose stone line" लिखा आता है। कोई और साधारण आइटम भी उस पर नग जोड़कर खुले नग की तरह बेच सकते हैं (मात्रा = पीस)।

सलाह: HSN और GST रेट अपने CA से पक्का करें। पुराने बिल जिनमें सिर्फ़ एक "Stone ₹" है, पहले जैसे ही चलते हैं।

फिर भी दिक्कत है? ऐप या वेब पैनल में "Help & Support" खोलकर हमें मैसेज भेजें, या +91 98359 42411 पर WhatsApp करें — हिंदी या English में।
वीडियो से सीखना है? वीडियो ट्यूटोरियल देखें →

खुद चलाकर देखें — फ्री

दो मिनट में अकाउंट बनाएँ और यह गाइड देखते-देखते काम शुरू करें। कोई कार्ड नहीं चाहिए।