GST सेटिंग: चालू / बंद, Regular या Composition

ऐप + वेब · अपडेट 17 Oct 2026

GST बिलिंग चालू करें, अपनी स्कीम चुनें और हर आइटम पर GST % डालें। CGST/SGST या IGST अपने-आप तय होता है।

इस पेज पर

कहाँ

  • ऐप: ☰ Menu → Settings → "System" टैब → "Edit System Settings"।
  • वेब: Settings → "Invoice & System Settings" कार्ड।

स्टेप

  1. "GST Billing" चालू करें।
  2. "GST Scheme" चुनें:
    • Regular — GST लगता है और टैक्स इनवॉइस बनता है।
    • Composition — बिल पर टैक्स नहीं; बिल Bill of Supply छपता है, और दूसरे राज्य का बिल नहीं बनता।
  3. सेव करें ("Save Settings")।
  4. हर आइटम पर सही "GST %" और "HSN Code" हो, यह देख लें।
  5. कंपनी प्रोफ़ाइल में अपना "GST Number" और B2B बिल के लिए पार्टी का GSTIN डालें।

पार्टी आपके राज्य की हो तो बिल पर CGST + SGST, दूसरे राज्य की हो तो IGST आता है।

सलाह: आइटम के रेट GST के बिना होते हैं ("Prices exclude GST"); बिल समरी में GST ऊपर से जुड़ता है।

फिर भी दिक्कत है? ऐप या वेब पैनल में "Help & Support" खोलकर हमें मैसेज भेजें, या +91 98359 42411 पर WhatsApp करें — हिंदी या English में।
वीडियो से सीखना है? वीडियो ट्यूटोरियल देखें →

खुद चलाकर देखें — फ्री

दो मिनट में अकाउंट बनाएँ और यह गाइड देखते-देखते काम शुरू करें। कोई कार्ड नहीं चाहिए।