दुकान की जानकारी, लोगो और साइन लगाएँ

ऐप + वेब · अपडेट 17 Oct 2026

आपका नाम, GSTIN, पता, लोगो और साइन हर बिल पर छपते हैं। Settings में एक बार भर दें।

इस पेज पर

यह सबसे पहले करें — हर बिल, कोटेशन और स्टेटमेंट पर यही जानकारी छपती है।

ऐप में

  1. ☰ Menu → Settings दबाएँ। "Company" टैब खुलेगा।
  2. "Company Logo" में "Upload Logo" दबाकर फ़ोटो चुनें।
  3. "Authorized Signature" में "Upload Signature" दबाएँ (सफ़ेद कागज़ पर किए साइन की फ़ोटो चल जाती है)।
  4. "Edit Company Profile" दबाकर "Company Name *", "Owner Name *", "Mobile Number *", "Email *", "GST Number", "City", "State" भरें और "Save" दबाएँ।

वेबसाइट पर

  1. साइडबार में SYSTEM → "Settings"।
  2. "Company Logo" कार्ड: "Choose File", फिर "Upload" (JPG, PNG या WebP, 2 MB तक)।
  3. "Authorised Signature" कार्ड: फ़ाइल चुनते ही अपलोड हो जाती है (1 MB तक)।
  4. "Company Profile" कार्ड: "Company Name", "GST Number", "Address (printed on invoices)", "City", "State", "Pincode" भरकर "Save Profile" दबाएँ।

सलाह: "State" सही चुनें। दूसरे राज्य के ग्राहक पर IGST लगता है, अपने राज्य में CGST + SGST — सॉफ्टवेयर दोनों राज्य देखकर खुद तय करता है।

बिल पर बैंक डिटेल और UPI QR अलग से सेट होते हैं — बिल का डिज़ाइन, नंबरिंग और UPI QR देखें।

अगर दिक्कत आए

  • "Only the owner can update company profile." — मैनेजर यह नहीं बदल सकता; मालिक के लॉगिन से करें।
  • लोगो अपलोड नहीं हो रहा — JPG, PNG या WebP फ़ाइल 2 MB से छोटी रखें (SVG नहीं चलता)।
  • बिल पर साइन नहीं छप रहा — Settings → "Invoice & Salary Slip Design" (ऐप में System → "Invoice Design & UPI QR") में "Print signature image" चालू करें।
फिर भी दिक्कत है? ऐप या वेब पैनल में "Help & Support" खोलकर हमें मैसेज भेजें, या +91 98359 42411 पर WhatsApp करें — हिंदी या English में।
वीडियो से सीखना है? वीडियो ट्यूटोरियल देखें →

खुद चलाकर देखें — फ्री

दो मिनट में अकाउंट बनाएँ और यह गाइड देखते-देखते काम शुरू करें। कोई कार्ड नहीं चाहिए।