पुरानी बैटरी बदले में लेकर बिल बनाएँ

ऐप + वेब · बैटरी / एक्सचेंज · अपडेट 17 Oct 2026

नई बैटरी का बिल हमेशा की तरह बनाएँ, पुरानी उसकी कीमत के साथ जोड़ें — बिल पर "Less: old item exchange" आता है।

इस पेज पर

पहले “Old item exchange” चालू करें।

ऐप में

  1. Quick Bill में बिल बनाएँ — पार्टी और नई बैटरी हमेशा की तरह।
  2. आइटम के नीचे "+ Old item taken (exchange)" दबाएँ।
  3. "Description" (जैसे "Old battery Exide 150Ah"), "Qty" और "Value (total)" भरें।
  4. पुरानी बैटरी को स्क्रैप स्टॉक में रखना है? "Add to stock item (optional)" में आइटम चुनें। नहीं तो "Do not add to stock" रहने दें।
  5. "Add old item" दबाएँ। "Bill summary" में GST के बाद "Less: old item exchange − ₹…" आ जाएगा।
  6. पेमेंट लेकर "Save Invoice" दबाएँ।

वेबसाइट पर

  1. "Quick Bill" → पार्टी और आइटम हमेशा की तरह।
  2. "Old Items Taken (Exchange)" में "Add old item" दबाएँ: "Description", "Qty", "Value (₹)", और स्क्रैप स्टॉक रखते हैं तो "Add to stock item"।
  3. टोटल में "Less: Old item exchange" दिखेगा। "Save & Generate Invoice" दबाएँ।

बिल का हिसाब कैसे बनता है

GST नई बैटरी की पूरी कीमत पर लगता है; पुरानी बैटरी की कीमत GST के बाद घटती है।

₹
नई बैटरी (टैक्सेबल) 8,000.00
GST 18% (उदाहरण रेट) 1,440.00
घटाएँ: पुराना सामान −1,200.00
कुल 8,240.00

छपे बिल में पुराना सामान "OLD ITEMS TAKEN (EXCHANGE)" के नीचे दिखता है।

अगर दिक्कत आए

  • "Old item value cannot be more than the bill" — पुराने की कीमत बिल के कुल से कम होनी चाहिए।
  • "Enter what the old item is" / "Enter the value of the old item" — दोनों खाने भरें।
फिर भी दिक्कत है? ऐप या वेब पैनल में "Help & Support" खोलकर हमें मैसेज भेजें, या +91 98359 42411 पर WhatsApp करें — हिंदी या English में।
वीडियो से सीखना है? वीडियो ट्यूटोरियल देखें →

खुद चलाकर देखें — फ्री

दो मिनट में अकाउंट बनाएँ और यह गाइड देखते-देखते काम शुरू करें। कोई कार्ड नहीं चाहिए।